लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई स्व. इंद्रमणि बडोनी जयंती
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। 24 दिसंबर 2023 को उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृपाल नगर शिवालिक नगर में हर्षोल्लास के साथ लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया।
सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेत्री उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की सचिव श्रीमती रीता चमोली एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना शर्मा ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली एवं कुमांऊनी भाषा में लोकनृत्य प्रस्तुत किया। श्रीमती इंदु चौहान ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के जीवन एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।
विद्यालय की छात्राओं अंजलि,रश्मि,मुस्कान,सद्कीन,निशा,रवि,मीनाक्षी,मानसी बिष्ट,चांदनी,रिया,प्रतीक,रूबी,अंजलि,चित्रा,अहाना,आस्वी,खुशी एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती शिखा,मधु ठाकुर,मोनिका मौर्य,पूजा दुबे,श्रीमती रेणु,निशा मिश्रा,रितु,कोमल,सेमी,मुस्कान शर्मा,विनीता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव एवं विद्यालय प्रबंधक दिनेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।