महिला कांग्रेस ने स्व. वीना कपूर को दी श्रद्धांजलि
सचिन शर्मा
हरिद्वार। गोविंदपुरी में महिला कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की उत्तराधिकारी स्व. श्रीमति वीना कपूर के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रचना शर्मा के निवास स्थान पर किया गया।
सभा में बोलते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि स्व बीना कपूर कांग्रेस की स्तंभ थी और कांग्रेस पार्टी की ऊर्जावान निष्ठावान कार्यकर्ता थी।कांग्रेस पार्टी चाहे सेवा दल हो या महिला कांग्रेस हो या मुख्य संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी की लंबे समय तक उन्होंने सेवा की।
सभा में डॉक्टर संतोष चौहान ,जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू मिश्रा,महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी,प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नलिनी दीक्षित प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस शशि झा, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्य ग्रेस कश्यप पूर्व प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस सुमन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष बिंदु शर्मा पूर्व महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी श्रुति गुप्ता दीपा वालियाऔर कार्यक्रम की संयोजिका रचना शर्मा आदि अनेक महिलाएं उपस्थित थी।