रानीपुर पुलिस ने दो वारण्टियो को धर दबोचा
अवनीत शर्मा
हरिद्वार। लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में दिनांक 01.04.2024 व 02.2024 को कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त वारण्टियो की धरपकड हेतु अभियान चलाकर मा0 न्यायालय से प्राप्त वाद सं0 2473/22 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी शालिनी गोयल पत्नी संदीप गोयल नि0 एल-5ए शिवलोकन कालोनी रानीपुर व वाद सं0 1235/22 धारा 138 एनआई एक्ट में कामिनी पत्नी नीरज शर्मा नि0 144 शिवलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टियो को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारण्टी-
1- शालिनी गोयल पत्नी संदीप गोयल नि0 एल-5ए शिवलोक कालोनी रानीपुर
2- कामिनी पत्नी नीरज शर्मा नि0 144 शिवलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार
पुलिस टीम-
1. उ0नि0 पूजा मेहरा, कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 प्रियंका इजराल, कोतवाली रानीपुर
3. म0का0 782 बबीता, कोतवाली रानीपुर।