आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत गौ कथा ज्ञान यज्ञ का विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
सचिन शर्मा
श्रीनगर। गौ महात्म्य और गाय के वैज्ञानिक, पर्यावरणीय, आध्यात्मिक, सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक विशिष्टताओं का ब्यापक वर्णन व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का अवसान विवरण के पश्चात पूर्णाहुति हवन के साथ ही गौ सेवा संवर्धन समिति के तत्वावधान में कंसमर्दिनी मार्ग स्थित बंधन वेडिंग प्वाइंट मे आज अष्ट दिवसीय श्रीमद् भागवत गौ कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया।
भागवत पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बाद में उपस्थित समस्त जन समुदाय ने नम आँखों से ब्यास श्री साकेता नन्द भट्ट, भागवत भाष्कर व उनकी समस्त टीम (जपार्थी ब्राह्मण, पूजा विशेषज्ञ पंडित व संगीताचार्यौं सहित सभी) को नम आँखों से विदा किया।
कार्योंपरान्त गौ सेवा संवर्धन समिति के संरक्षक श्री विपिन मैठाणी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनगर, बंधन वेडिंग प्वाइंट के अधिपति श्री विनोद प्रसाद घिल्डियाल और गौ के प्रति श्रद्धा नत श्रीनगर की कुछ गणमान्य, संम्भ्रांत जनों की उपस्थिति में समस्त गौ सेवकों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री अनुज जोशी ने भागवत यज्ञ सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर समस्त गौ सेवकों की अत्यंत प्रशंसा करते हुए, सभी को धन्यवाद देते हुए, आभार व्यक्त किया व सभी गौ सेवकों को माल्यार्पण कर, शाल ओढा कर, सम्मानित किया। अन्त मे समस्त गौ सेवकों ने और उपस्थित जन समुदाय ने गौ सेवा के प्रति उनके समर्पण व श्रद्धा तथा कार्य को सराहते हुए, अध्यक्ष श्री अनुज जोशी को भी माल्यार्पण कर, शाल ओढाया।
यह भागवत यज्ञ, गौ सेवा संवर्धन समिति के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था। यह भले ही आज समाप्त हो गया, लेकिन गौ सेवकों का कार्य और उनकी गौ सेवा अभी भी सतत जारी है।