राज्य आंदोलनकारी मुन्नी देवी घिल्डियाल का निधन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मुन्नी देवी घिल्डियाल(75) का गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले करीब पांच महीने से ब्रेन हेमरेज से पीड़ित थी। उन्होंने नेशविला रोड डोभालवाला स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। शुक्रवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मूल रूप से पौड़ी के खिर्सू ब्लॉक स्थित खोला गांव निवासी मुन्नी देवी का परिवार वर्षों पहले टिहरी के कीर्तिनगर ब्लॉक के नांडी पॉव गांव में बस गया था। बाद में वे देहरादून शिफ्ट हो गए। उनके भतीजे गिरीश घिल्डियाल ने बताया कि राज्य आंदोलन में मुन्नी देवी ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। अलग उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शामिल रहीं। साथ ही जेल भी गई थीं। इसके साथ उन्होंने घर की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। उनकी दो बेटियां हैं। उनके निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विकास खण्ड खिर्सू के ग्राम खोला वासियों ने वरिष्ठ आंदोलनकारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।