नदीम सलमानी बने ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन में वरिष्ठ पत्रकार नदीम सलमानी को हरिद्वार जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पत्रकार एकता संगठन का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के अन्य राज्यों में भी संगठन का वजूद बढ़ रहा है। ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन ने पत्रकारों से एक प्लेटफार्म पर आने का आह्वान किया है।
पत्रकारों को कवरेज के दौरान घातक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और विपरीत परिस्थितियों का सामना कर पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से खबरें प्रकाशित कर शासन प्रशासन तक जनता की आवाज पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। इन पत्रकारों के साथ क्यों सौतेला व्यवहार किया जाता है? इन सब मुद्दों को लेकर पत्रकारों के हित में यह संगठन कार्य कर रहा है। संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर वरिष्ठ पत्रकार नदीम सलमानी को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली ने गले में फूलमालाएं डालकर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीं अन्य पत्रकारों ने भी नदीम सलमानी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद आरिफ, सर्वहित भारत अखबार के जिला क्राइम प्रभारी नफीस खान, सरविन्द्र कुमार (क्राइम रिपोर्टर) प्रधान संपादक कलयुग दर्शन, सागर कुमार प्रजापति सह संपादक कलयुग दर्शन, मयंक वर्मा भारत 24, अवधेश भूमीवाल, पंडित आदित्य राम ध्यानी, प्रिंस अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार, शाहनवाज सलमानी, विजय प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, अमर प्रजापति, किशन शर्मा, संदीप चौहान, कुलदीप चौहान, ऋषभ प्रजापति, मानव प्रजापति, सुधांशु प्रजापति, वेदांक प्रजापति, राहुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।