मसूरी में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
सुनील सोनकर
मसूरी। भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस लोकसभा चुनाव में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के बारे में बताएँगे और भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर 400 पार के नारे के साथ विजयी बनायेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और अपनी विचारधारा पर लगातार चलते हुए हम लोग आगे बढ़ते रहे। आज भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि 44 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं और निश्चित तौर पर भाजपा 400 पार कर सरकार बनाएगी। भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि आज टिहरी संसदीय सीट से मातृशक्ति विशेष रूप से कार्य कर रही है और इस बार और अधिक अंतर से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी षाह विजई होगी। उन्होने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है और जनता के सहयोग से ही भाजपा अपने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, नरेंद्र मेलवान, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, गंभीर पवार, सतीश ढौड़ियाल, वीरेंद्र भंडारी, अनीता सक्सेना, पुष्पा पडियार, नमीता कुमाई, रीता खुल्लर, पुष्पा पुंडीर विजय बिंदवाल, अरविंद सेमवाल, अमित भट्ट, जशोदा शर्मा, मनीश कुकषाल आदि मौजूद थे।