ब्रेकिंग न्यूज़
1 . वार्षिक कला प्रदर्शनी "अभिव्यक्ति" – “ कण-कण में राम “ 2 . मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर सर्वेश सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए बहादुरपुर जट्ट के ग्राम प्रधान 3 . कुहु गर्ग के आईपीएस बनने पर श्री वैश्य बंधु समाज ने बांटी मिठाईयां 4 . रोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका 5 . सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन मे उतरी पूर्व राज्यपाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 6 . देहरादून में दिवंगत कलाकार प्रह्लाद मेहरा की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 7 . रेलवे कर्मचारियों के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन 8 . "परिजनों ने कराया नेत्रदान' "नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का 323 वां सफल प्रयास 9 . मतदान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन 10 . संत महापुरुषों के प्रत्येक कार्य में होता है समाज का हित : महंत मुरारी दास 11 . आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई 12 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 13 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 14 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 15 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 16 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 17 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 18 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 19 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 20 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 21 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 22 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 23 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 24 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 25 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 26 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 27 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 28 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 29 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 30 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 31 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 32 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 33 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 34 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 35 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 36 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 37 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 38 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 39 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 40 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 41 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 42 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 43 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 44 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 45 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 46 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 47 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 48 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 49 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 50 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट

रुद्रप्रयाग के जखोली में मुख्यमंत्री ने चुनावी विजय संकल्प रैली को किया संबोधित

रुद्रप्रयाग के जखोली में मुख्यमंत्री ने चुनावी विजय संकल्प रैली को किया संबोधित

सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                                       

गबर सिंह भण्डारी                                                                                                       

रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की जन्म व कर्म भूमि रही है तथा देश की एकता व अखंडता के लिए यहां के जनमानस का योगदान प्राचीन समय से रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर आज तक 1734 जवानों की देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान न्यौछावर किया है। इसलिए देहरादून में सैन्य धाम की स्थापना की जा रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों के बाद सैन्य धाम को पांचवा धाम बनाया जाय। यह बात उन्होंने विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में आयोजित विशाल विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड के प्रति अगाध श्रद्धा है इसलिए उनका उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदार पुरी के नवनिर्माण व पुर्ननिर्माण में अहम योगदान दिया है इसलिए केदार पुरी आज मास्टर प्लान के तहत विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अगला दशक देवभूमि उत्तराखंड का है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को सामूहिक पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से चार धाम यात्रा सुगम हो चुकी है तथा केदारनाथ यात्रा को रोपवे से जोड़ने से  केदारनाथ यात्रा सुगम होगी तथा   धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा,जिससे स्थानीय तीर्थाटन-पर्यटन व्यवसाय में वृद्धि होने से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगे।                                                                                                                             मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि पहाड़ की मातृ शक्ति बड़ी कर्मठ होती है,इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लगभग 65 हजार स्वयं सहायता समूह से 5 लाख महिलायें जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है।

गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना है तथा सदी का अगला दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है तथा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे राजनीतिक पार्टी है इसलिए हजारों अनगिनत लोगों ने पार्टी को अपना योगदान निस्वार्थ व समर्पण भावना दिया है। अनिल बलूनी ने कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है इसलिए दुनिया में भारत देश की विशिष्ट पहचान होने लगी है तथा आगामी समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुबारा विश्व गुरु बनेगा। 

रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से रूद्रप्रयाग विधानसभा के अन्तर्गत 45 करोड़ की लागत से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सुमाड़ी भरदार में 21 करोड़ की लागत से कोठगी में नर्सिंग कालेज का निर्माण कार्य गतिमान है तथा कई करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न मोटर मार्गों का डामरीकरण व विस्तारीकरण कार्य गतिमान है तथा रूद्रप्रयाग विधानसभा के चहुमुखी विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी  योजनाएं प्रस्तावित है। उन्होंने आमजनता का आवाहन करते हुए कहा कि जिस प्रकार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव व वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया आने वाले 19 अप्रैल को भी सभी का सहयोग भाजपा के पक्ष में करना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी ने भी रैली को सम्बोधित किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री भरत भूषण भट्ट ने किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के  जखोली आगमन पर जनप्रतिनिधियों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री ने ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक पर अमर शहीदों का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आरती रावत ने अपने स्वरचित गीतों से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया। रैली में उक्राद जिलाध्यक्ष बुद्धि बल्लभ ममगाई,ब्लॉक अध्यक्ष मकान सिंह मेगवाल,ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,रमेश राणा सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।                                                                                                                                      इस मौके पर बद्री केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय,लोकसभा संयोजक विजय कप्रवांण, जखोली विधानसभा प्रभारी शकुन्तला जगवाण,केदारनाथ वाचस्पति सेमवाल,जिला पंचायत सदस्य शीला रावत,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी,लोकसभा समन्वय समिति संयोजक कुलदीप रावत,उद्योग पति मोहन काला,जनपद प्रभारी ऋर्षि कंडवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल,विधानसभा रैली प्रमुख भूपेन्द्र भण्डारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा,मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह राणा,जय प्रकाश सेमवाल,यशवीर चौहान,सरला खण्डूरी,छात्र संघ अध्यक्ष शीतल नेगी सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी