राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पदयात्रा पर मुस्लिम समुदाय ने की पुष्पवर्षा
सलीम अब्बासी
कालाढूंगी। हिन्दू नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाली गई पद यात्रा पर मुस्लिम समाज ने की पुष्प वर्षा की। मंगलवार को आर, एस, एस ने हिन्दू नव वर्ष पर नव रात्रि पर शिवमन्दिर से एक पद यात्रा निकाली यात्रा के कालाढूंगी मुख्य बाजरा पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री मेहमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने संघ की पद यात्रा पर पुष्प वर्षा कर एकता व भाईचारे की मिशाल पेश की।
इस दौरान उनके साथ मोर्चे के मंडल अध्यक्ष इनायत अली खान ,प्रदेश सदस्य तस्लीम कुरैशी,जिला मीडिया प्रभारी शाकिर हुसैन ,नवाब अहमद,नईम अहमद,अशरफ ड्राइवर,अय्यूब अहमद,नजाकत अली,मोहम्मद समीर, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।