भक्तों की सच्ची मंशाओं को पूर्ण करती हैं मां मनसा देवी : महंत रवींद्र पुरी
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर में प्रथम नवरात्रि पर्व पर मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बोलते हुए श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा मां मनसा देवी भक्तों के मन की सच्ची मानसाऔ को पूर्ण करने वाली देवी है जो भी मां मनसा देवी के मां द्वार पर सच्ची आस्था और भक्ति के साथ आता है वह मनोवांछित फल पाता है मां मनसा देवी के दर्शन हेतु देश के कोने-कोने से लोग आते हैं विदेशी पर्यटक भी आते हैं जो भी मा के द्वार पर सच्चे मन से सच्ची लगन आस्था के साथ आता है तथा भक्ति भाव के साथ माता का नाम लेता है माता मनसा देवी उसके मन की सभी इच्छाओं की पूर्ति करती हैं नव दुर्गे महापर्व भक्तों की आस्था और माता की कृपा का महान पर्व है सच्ची आस्था से माता के सभी स्वरूपों की पूजा भक्तों के लिए अति कल्याणकारी होती है।