भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की ने भाजपा की नीतियों ने जताया विश्वास
सचिन शर्मा
रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की के संरक्षक डॉ. अनिल शर्मा के आवास पर भाजपा नेताओं तथा भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा,पूर्व चेयरमैन नगर पालिका दिनेश कौशिक, पूर्व मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह तथा युवा नेता सुजल कौशिक का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों का पालन करते हुए वे नगर में ब्राह्मण गरिमा को बनाये रखने के लिए कृत संकल्प हैं।
पूर्व चेयरमैन नगर पालिका दिनेश कौशिक ने कहा कि भाजपा के शासन में देश में ऐसा बहुमुखी विकास हुआ है, जैसा पहले किसी दल के शासनकाल में नहीं हुआ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों को कारगर रूप से आगे बढ़ाने के लिए ब्राह्मण समाज को पूरा योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि एकता के द्वारा नगर में समाज का सशक्त विकल्प तैयार किया जा सकता है।
साहित्यकार प्रोफेसर डॉ. सम्राट् सुधा ने कहा कि नगर की शैक्षिक शुचिता को बनाए रखने का दायित्व प्रमुख होना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ब्राह्मण समाज आपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों को चिह्नित कर उनका सामाजिक बहिष्कार करेगा।
जलज गौड़ में कहा कि पारस्परिक एकता के द्वारा ही ब्राह्मण समाज अपनी स्थिति को मज़बूत कर सकता है।
बैठक को राजकुमार दुःखी, सौरभ भूषण शर्मा, अरविंद भारद्वाज आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में वैद्य टेक वल्लभ शर्मा, अंकित शर्मा, आदित्य गोनू, ठाकुर मोहित , ऋषिपाल शर्मा, अरुण शर्मा , प्रदीप भार्गव, प्रवीण शर्मा , निरंकार शर्मा , आर . सी. पालीवाल सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज तथा भाजपा से जुड़े प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।