रामलीला मैदान ज्वालापुर में श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ
सबसे तेज़ प्रधान टाइम्स
अभिषेक चाकलान
हरिद्वार। श्री रामलीला समिति रजि.मौ.लक्कड़हारान ज्वालापुर द्वारा 9-04-2024 से 18-04-2024 तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस पर मुख्य यजमान अरविंद मिश्रा, भोलानाथ मिश्रा, सेवाराम मिश्रा, शिवम मिश्रा, शुभम मिश्रा ने व्यास जी को तिलक कर कथा का शुभारंभ किया।
कथा व्यास वासुदेव दास महाराज कहते हैं कि हरि अनंत, हरि कथा अनंता। सबसे पहले श्रीराम की कथा हनुमानजी ने लिखी थी फिर महर्षि वाल्मीकि ने। वाल्मीकि राम के ही काल के ऋषि थे। उन्होंने राम और उनके जीवन को देखा था। वे ही अच्छी तरह जानते थे कि राम क्या और कौन हैं? लेकिन जब सवाल लिखने का आया, तब नारद मुनि ने उनकी सहायता की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री राम सरदार, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले,नरेंद्र अधिकारी,आशुतोष चक्रपाणि,नितिन अधिकारी,दीपांकर चक्रपाणि,शिवांकर चक्रपाणि,शोभित खेड़ेवाले,उदित वशिष्ठ,नवनीत चक्रपाणि, शिवम अधिकारी,सत्यम अधिकारी,हर्षित अधिकारी, प्रदुमन भक्त, बाबुराम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।