जाह्नवी व्यापार मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गौरव अग्रवाल
हरिद्वार। जाह्नवी व्यापार मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पराशर व समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष पद पर सचिन शर्मा,महामंत्री पद पर विशेष गोयल,कोषाध्यक्ष पद पर कमल गुप्ता,उपाध्यक्ष यज्ञिक वर्मा,मंत्री नीरज शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए।
सभी का शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर युवा महामंत्री मधुसूदन,शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर , शहर महामंत्री अमन शर्मा , शहर संयोजक , अमित गुप्ता , सुमित श्री कुंज , सूर्य कांत शर्मा , आशु कंडवाल , आशीष बंसल, हनी शर्मा , युवा शहर व्यापार मण्डल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे।