धर्म में आस्था विकास में विश्वास प्रधानमंत्री मोदी : कुशलानाथं
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। कुशलानाथं सह प्रमुख आरोप पत्र गढ़वाल चुनाव प्रबंधन ने कहा है कि आध्यात्मिक चेतना की इस भूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम आज एक दम नए कलेवर में निखर चुका है।
अब देश के चार धामों में एक बद्रीनाथ के कायाकल्प पर ध्यान केंद्रित किया गया है,गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में ढांचागत
विकास की आधारशिला 2022 वर्ष मे रखी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अनुराग केवल धार्मिक आस्था तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस देवभूमि को सक्षम और संपन्न देखना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक उत्तराखंड को मिली एक लाख करोड रुपए से अधिक की महत्वपूर्ण परियोजनाएं इसका उदाहरण 21 अक्टूबर 2022 को देश के अंतिम गांव माणा से उन्होंने साफ भी किया है कि पहाड़ी प्रदेशों की तस्वीर संवारना उनका शीर्ष प्रथमिकता मे है। विकास की आधारशिला केदारनाथ रोपवे गौरीकुंड से केदारनाथ जून 2026 तक पूर्ण हो जाएगा,अभी तक यह पैदल मार्ग 16 किलोमीटर लंबा है इसमें 4 से 5 घंटे पैदल तय करने मे लगते थे रोपवे से इसका सफर मे अब लगभग 25 मिनट में पूरा होगा।
हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब यह कार्य जून 2026 तक पूर्ण होगा लाभ अभी गोविंद घाट से हेमकुंड जाने के डेढ़ दिन लगते हैं,रोपवे से अब यह सफर 45 मिनट में पूरा होगा।
जोशीमठ मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण जोशीमठ-तपोवन सुराईठोठा-मलारी यह जनवरी 2025 तक पूर्ण हो जाएगा इससे लाभ होने वाले गांव नीति मलारी एवं गमशाली माणा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण माणा-घसतोली-देवताल-माणा पास मार्च 2027 तक पूर्ण हो जाएगा सीमा पर बसा हर गांव देश का पहला गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा और कहा कि सीमा पर बस हरगांव देश का प्रथम गांव और प्रथम रक्षक है स्थापित होगा। कानून का राज देवभूमि की आबो हवा बिगड़ने वाले हर शख्स के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है संकल्प नहीं उत्तराखंड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीमावर्ती गांव अंतिम नहीं प्रथम गांव होंगे। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मैं सीमावर्ती राज्य उत्तराखंड से आता हूं प्रधानमंत्री ने कहां है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा।
समृद्ध उत्तराखंड के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मजबूती देने के लिए पार्टी स्तर पर योजनाएं बनाने का आग्रह किया।
आज अनिल बलूनी की दूरदर्शी सोच का कारण है कि उत्तराखंड में गढ़वाल सबसे अधिक तरक्की कर रहा है हमें यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि सीमा बसे गांव के लोग लोग देश के अग्रणी और सशक्त प्रहरी है।
आज देश में पहली बार लोगों को एहसास हो रहा है कि देश की सरकार अब सीमा पर रहने वाले लोगों की चिंता कर रही है इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों को मिल रहा है।
आज उत्तराखंड के लोग गांव की ओर लौट रहे हैं नरेंद्र मोदी के इस सपने को उत्तराखंड की धामी सरकार पूर्ण कर रही है।
अनिल बलूनी इस विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए गढ़वाल की जनता नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए अब मतदाताओं ने अपना एक-एक मत भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष मे देने के लिए तैयार है।