ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ी हुए सम्मानित
शुभम तिवारी
हरिद्वार। 12 अप्रैल 2024 को ज़वाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आयोजित खेल समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो कोच गगन भंडारी द्वारा संचालित स्पोर्ट्स अकैडमी के पाँच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रत्यक्षा पाण्डेय,तिस्या शर्मा,आरोही वर्मा,स्वारी नेगी लव बदोनी,उत्कर्ष मालवीय को ब्लैक बेल्ट और ताईक्वांडो फेडरेशन द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान का प्रतिबिम्ब है।
इस अवसर पर सुखबीर सिंह,कुलदीप सिंह,विकास तिवारी और अभिषेक बँटा ने कोच एवं खिलड़ियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।