ब्रेकिंग न्यूज़
1 . वार्षिक कला प्रदर्शनी "अभिव्यक्ति" – “ कण-कण में राम “ 2 . मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर सर्वेश सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए बहादुरपुर जट्ट के ग्राम प्रधान 3 . कुहु गर्ग के आईपीएस बनने पर श्री वैश्य बंधु समाज ने बांटी मिठाईयां 4 . रोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका 5 . सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन मे उतरी पूर्व राज्यपाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 6 . देहरादून में दिवंगत कलाकार प्रह्लाद मेहरा की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 7 . रेलवे कर्मचारियों के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन 8 . "परिजनों ने कराया नेत्रदान' "नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का 323 वां सफल प्रयास 9 . मतदान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन 10 . संत महापुरुषों के प्रत्येक कार्य में होता है समाज का हित : महंत मुरारी दास 11 . आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई 12 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 13 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 14 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 15 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 16 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 17 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 18 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 19 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 20 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 21 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 22 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 23 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 24 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 25 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 26 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 27 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 28 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 29 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 30 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 31 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 32 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 33 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 34 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 35 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 36 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 37 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 38 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 39 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 40 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 41 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 42 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 43 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 44 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 45 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 46 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 47 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 48 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 49 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 50 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट

अति विशिष्ट राजयोग में हो रहा लोकसभा चुनाव,अप्रत्याशित हो सकते हैं परिणाम : डॉ. घिल्डियाल

अति विशिष्ट राजयोग में हो रहा लोकसभा चुनाव,अप्रत्याशित हो सकते हैं परिणाम : डॉ. घिल्डियाल

सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                                       

गबर सिंह भण्डारी                                                 

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। 19 अप्रैल 2024 को हो रहे लोकसभा चुनाव अति विशिष्ट राजयोग में संपन्न होंगे,जिससे परिणाम भी अप्रत्याशित आ सकते हैं,राशि विशेष के प्रत्याशियों की अचानक लाटरी लग सकती है ।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने सांकेतिक भविष्यवाणी करते हुए कहा है, कि 50 साल के बाद शुक्र और राहु ने विपरीत राजयोग का निर्माण किया है। विपरीत राजयोग ज्योतिष के सभी शुभ योगों में से एक होता है। राहु इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और शुक्राचार्य अभी 31 मार्च को मीन राशि में आ चुके हैं। 50 साल के बाद मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बनने से विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। यह विपरीत राजयोग बहुत ही पावरफुल होता है। जिन लोगों की कुंडली में विपरीत राजयोग होता है वह विपरीत परिस्थितियों में भी शिखर तक पहुंच जाते हैं। कामयाबी का झंडा गढ़ देते हैं। हैरान करने वाली सफलताएं हासिल करते हैं।

अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रसिद्ध डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल के मुताबिक विपरीत राजयोग 3 तरह के होते हैं। हर्ष राजयोग, सरला राजयोग और विमल राजयोग। किसी जातक की कुंडली में छठे भाव के स्वामी 8वें या 12वें भाव में हो तो हर्ष राजयोग बनता है। इसके अलावा यदि 8वें भाव के स्वामी छठे और 12वें भाव में विराजमान होते हैं तो सरल राजयोग निर्मित होता है। विमल राजयोग तब बनता है जब 12 वें भाव के स्वामी छठे और 8वें भाव में मौजूद रहते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अद्भुत विद्वान डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं,कि विपरीत राजयोग कुंडली में कई तरह से बनते हैं। यह राजयोग तब बनता है, जब नकारात्मक भाव वाले सभी ग्रह एक साथ आ जाते हैं। यदि किसी कुंडली में छठे, 8वें और 12वें भाव के स्वामी किसी अन्य दो भावों में किसी एक स्थान पर विराजमान हो तो ऐसी स्थिति में विपरीत राजयोग बनता है।

राजगुरु के रूप में प्रसिद्ध आचार्य घिल्डियाल बताते हैं ,किअब 50 साल के बाद शुक्र और राहु की मीन राशि में बनी युति ने विपरीत राजयोग बना दिया है। यह विपरीत राजयोग 24 अप्रैल तक रहेगा। और चार राशियों के प्रत्याशियों को चुनाव में गजब की सफलता देगा। ऐसी भाग्यशाली रशियां हैं-

पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है।जो शुक्र की राशि है। वृष राशि वालों के लिए शुक्र और राहु का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के नए माध्यम बन सकते हैं।  बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।  इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ होने के साथ-साथ राजनीतिक कैरियर संवर सकता है।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। 

राहु और शुक्र का संयोग मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। यह युति इनकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए भरपूर नए अवसर मिलेंगे, जिसका उपयोग करके आप अपने करियर में तरक्की करेंगे। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धन लाभ हो सकता है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको इस समय कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उनका प्रमोशन हो सकता है। तो राजनीतिक लोगों का भविष्य अचानक बुलंदियों पर हो सकता है।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है।

कर्क राशि वालों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। यह युति आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रही है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपके पद,आय में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं इस समय आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेगी। साथ ही इस दौरान आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही यह समय छात्रों के लिए शुभ रहेगा। इस समय किसी भी राजनीतिक प्रतियोगिता में अंतिम समय में परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है।

चौथी भाग्यशाली राशि मीन राशि है।

जिसमें 50 साल के बाद यह विपरीत राजयोग बनने जा रहा है। मीन राशि वालों की आय में इजाफा होने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति की बिक्री से मुनाफा मिल सकता है। कई बेहतरीन मौके मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे। व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट में धन निवेश से लाभ होगा। किसी समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई देंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहने एवं जन समर्थन मिलने से राजनीतिक कैरियर बुलंदियों पर जा सकता है।

स्मरणीय है कि पूर्व में चाहे विधानसभा चुनाव रहे हो अथवा लोकसभा चुनाव रहे हो प्रत्येक छोटे-बड़े चुनाव में आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल की भविष्यवाणी हमेशा सटीक साबित होती है। उन्होंने कहा है कि यह भविष्यवाणी जातक के जन्म नाम अथवा राशि नाम दोनों से देखी जा सकती है।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी