भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भव्य रोड शो कर जनता से मांगे वोट
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 13 अप्रैल 2024 को शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में रोड़ शो कर जनता से आशीर्वाद मांगा। चिन्मय डिग्री कालेज शिवालिक नगर से शुरू होकर भाव भाव रोड़ शो रामधाम, टिहरी विस्थापित कालोनी, सुभाष नगर होता हुआ भेल में समाप्त हुआ।
क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में अनेक स्थानों पर डोल नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्प वर्षा से भाजपा प्रत्याशी का स्वागत उत्साहपूर्वक किया और अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दिया। नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने रोड शो में भागीदारी कर अपने प्रत्याशी का पुष्प वर्षा से स्वागत कर रोड़ शो को भव्य बनाया और सभी ने भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया। फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के बुलंद नारों ने यह बता दिया कि इस बार विपक्षियों की जमानत जब्त हो जायेगी। सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा में सहभागी बनेंगे और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगे।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, चुनाव प्रभारी अनिल अरोड़ा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, सभासद गण व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।