भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मसूरी में जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
सुनील सोनकर
मसूरी। 16.4.2024 को मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य आर्यन देव उनियाल के नेतृत्व में मसूरी टिहरी बस स्टैंड से मसूरी के गांधी चौक में जनसंपर्क किया गया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राजलक्ष्मी शाह को वोट करने की अपील की गई। आर्यन देव उनियाल ने कहा कि 2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कहा कि आज का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ भारी संख्या में जुड़ा हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई ऐतिहासिक फैसले लेकर युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वयं का उद्योग लगाने के लिए कई योजनाओं के तहत काम किया गया है। जिससे पूरे देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली से प्रभावित है और यही कारण है कि 2024 में भाजपा 400 पार के नारे को पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा की नीति नीति के साथ पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने द्वारा किये गए ऐतिहासिक काम गिनवाये जा रहे हैं उन्होने कहा कि यह जनता का चुनाव है और जनता का रुख भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन 6 महीने पहले ही संगठित हो पाई है जबकि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो 365 दिन में 24 घंटे जमीन से जुड़कर काम करती है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं आज के समय में भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था में शामिल हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ विकसित देश बनाए जाने को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिसमें 70 साल और उससे उपर कीे उम्र के लोगों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। 85 करोड़ लोगों को मुक्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा, गरीब लोगों के लिए 3 करोड़ से ज्यादा घर बनाए जाएंगे व कई जनकल्याणकारी योजना घोषणा पत्र में शामिल है उन्होंने कहा कि टिहरी संसदीय क्षेत्र से पिछली बार भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याषी 2 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी और इस बार उससे भी अधिक बातों से जीत हासिल करने जा रहे है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही, सौरभ खन्ना, उमेद कुमाई, सुरीन शाही, शिवम, कुणाल, अंकित भंडारी, अभय सेमवाल, आदित्य पडियार, राहुल असवाल, आशीष जोषी, विजय विंदवाल आदि मौजूद थे।