फायर ब्रिगेड में महिलाओं के लिये निकाली भर्ती
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
दया जोशी
हल्द्वानी। उत्तराखंड में पहली बार गई है। शासन ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर पहली बार महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बता दें कि प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने और काबू पाने के लिये पहले फायर ब्रिगेड में सिर्फ पुरूषों की भर्ती की जाती थी। लेकिन अब सरकार इसमें महिलाओं की भी नियुक्ति कर रही है। फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए आयु सीमा 21 से 25 वर्ष और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। महिलाएं अब प्रदेश में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने में अपनी दमखम दिखाएंगी।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में फायर कर्मियों के 426 पद खाली है। इन खाली पदों में अग्निशमन विभाग में फायरमैन, अग्निशमन अधिकारी और फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के पद शामिल है। इसमें फायरमैन के 426 पद, फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के 23 पद और अग्निशमन अधिकारी के 35 पद खाली चल रहे हैं।