केरल के राज्यपाल ने हिन्दी महोत्सव में किया प्रतिभाग
केरल के राज्यपाल ने हिन्दी महोत्सव में किया प्रतिभाग
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सचिन शर्मा
हरिद्वार।मंडी धनौरा में केरल के राज्यपाल व मूर्धन्य विद्वान आरिफ़ मोहम्मद ख़ान नगर मे आयोजित हिन्दी महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुँचे। संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष व एनटीए के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर किरण हजारिका, राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक वीरेंद्र सिंह ने डॉ. यतींद्र कटारिया की नई पुस्तक 'हिंदी विश्व यात्रा और मैं‘ का विमोचन किया।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने डॉ. यतीन्द्र कटारिया की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हिन्दी महज एक भाषा नहीं, एक भावना है। संस्कृति है, धरोहर है।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदस्य विधान परिषद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी वो भाषा है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज की आधुनिक तकनीकी दुनिया तक, हर दौर में हमारी अभिव्यक्ति को सशक्त किया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, रेल मंत्रालय भारत सरकार के विशेष कार्याधिकारी बीपी चौधरी, डॉ यतींद्र कटारिया ने भी अपने विचार रखे। श्रीमती सविता अग्रवाल ने कहा कि मातृभाषा को माता की तरह सम्मान देते हुए आगे बढ़ाएं और हिन्दी को राष्ट्रीय प्रतीक रूप में आत्मसात करते हुए गर्व की अनुभूति करें।
इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से पधारे साहित्यकारों एवं समाजसेवियों में से सुनील दीक्षित, सविता अग्रवाल, डॉ०आकाश अग्रवाल (बिजनौर), दीपक अग्रवाल (अमरोहा) कपिल त्यागी, के.चंद्रशेखर आज़ाद, राजेंद्र टंडन, डॉ.आदित्य चौहान, चौधरी सोमवीर सिंह, शशि त्यागी, विमल किशोर, डॉ. चेतन आनंद सोनू सिंह और अरविन्द भाटी आदि को राज्यपाल महोदय ने मंच पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हिन्दी महोत्सव की अध्यक्षता डॉक्टर प्रदीप कुमार जोशी ने की और मंच संचालन डॉ०यतीन्द्र कटारिया ने किया।