इंटक के राज्य सचिवालय कूच में हरिद्वार से शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्ता
चंदन प्रकाश
देहरादून। 18 सितंबर 2024 को उत्तराखंड इंटक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष इंटक हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस भवन देहरादून से प्रदेश भर के कर्मचारियों, किसान एवं आमजन की जवलंत समस्याओं को लेकर उनके समाधान हेतु प्रदेश सरकार की आंख खोलने के लिए देहरादून सचिवालय के लिए कूच किया गया। जिसमें प्रदेश भर के हजारों कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें जिले हरिद्वार से मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक श्री राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष ऐडवोकेट राकेश राजपूत, प्रदेश सचिव अरविंद राजपूत, आशुतोष चौहान, संदीप चौहान, कपिल पुंडीर, गौरव ओझा, नीरज कुमार, संजय शर्मा, राजीव पाल, राजीव यादव, विपिन कश्यप सहित सैकड़ो लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।