गढ़वाली काव्य संग्रह "तीस" का लोकार्पण देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया
गढ़वाली काव्य संग्रह "तीस" का लोकार्पण देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। विगत दिवस विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज भल्लेगांव बागवान के शिक्षक एवं गढ़वाली लेखक संदीप रावत के गढ़वाली कविता संग्रह "तीस" का लोकार्पण देवप्रयाग विधानसभा के माननीय विधायक विनोद कण्डारी द्वारा भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण-2024 कार्यक्रम शुभारम्भ के अवसर पर कीर्तिनगर के अम्बेडकर पार्क में किया गया। कार्यक्रम में कीर्तिनगर की खण्ड शिक्षाधिकारी दमयंती रावत,देवप्रयाग के खण्ड शिक्षाधिकारी डॉ.बेबनी, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य डॉ.यशवंत नेगी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा कैलासी जाखी,एडवोकेट विजयराम गोदियाल,शिक्षकों,विद्यार्थियों,क्षेत्र की गणमान्य जनता एवं मीडिया की उपस्थिति रही। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने गढ़वाली भाषा-साहित्य में संदीप रावत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर लोकार्पित गढ़वाली काव्य संग्रह "तीस" के रचयिता संदीप रावत ने कहा कि इस पुस्तक में 78 छोटी कविताएं एवं 18 क्षणिकाएं हैं। आदमी की विभिन्न तरह की तीस अर्थात प्यास कब मृग तृष्णा का रूप ले लेती है पता ही नहीं चलता और जो जीवन के अंत तक बुझती ही नहीं। इस काव्य संग्रह में मानव और समाज एवं उसके व्यावहारिक गुणों को कविताओं के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें उनकी अधिकतर कविताएं स्वानुभूति से निकली हैं। यह पुस्तक उनकी गढ़वाली में सातवीं पुस्तक है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र कठैत ने किया एवं इस पुस्तक के रचयिता संदीप रावत का कृतित्व सबके सम्मुख रखा।