महिलाओं का किया जाना चाहिए हरदिन सम्मान- खंडूडी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रशान्त भाटिया
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संमानित किया गया जिसकी बतौर मुख्य अथिति यमकेश्वर विधान सभा की विधायक रितु खंडूरी व उच्च शिक्षा उन्नायन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत भारद्वाज जिन्होंने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर यमकेश्वर विधायक रितु खंडूरी ने कहा कि अंतरराष्टीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। 2017 से केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के लिए अनेको कार्यक्रम चल रहे है। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा साथ उनको आर्थिक स्वतंत्रता की भी बात कर रहे है, महिला का विकास तब होगा जब उनकी जेब मे पैसे होंगे। महिलाओं के बीजेपी सरकार कई बड़ी योजनाये लेकर आई है। जहाँ पर महिलाओं को ब्याज रहित लोन व पैतृक संपत्ति में अधिकार भी दे रहे है। इन योजनों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता की ओर ले जा रहे है। हमारी सरकार की सोच महिलाओं को सुरक्षित रखने की है। इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए।
वही उच्च शिक्षा उन्नायन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि हम लोगो को महिला दिवस केवल एक ही दिन नही मानना चाहिए बल्कि हर रोज करना चाहिए। जो भरतीय जनता पार्टी करती भी है।