हिंदू समाज की कुरीतियों को दूर कर रहा है आर्य समाज - स्वामी सच्चिदानंद
हितेश चौहान/हन्नी कथूरिया
हरिद्वार। बहादराबाद आर्य समाज बोंगला के वार्षिकोत्सव पर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा आर्य समाज आदिकाल से समाज को दिशा दे रहा है आर्य समाज दिशा से ही हिंदू समाज को टूटने से बचाया जा सकता है आज समाज में तरह-तरह की विकृति आ चुकी हैं जिनको केवल आर्य समाज के द्वारा ही दूर किया जा सकता है वेदों के ज्ञान से ही भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम बने वेदों के ज्ञान से ही श्री कृष्ण ने जन्म लिया श्री कृष्णा वेदों को ज्ञान से ही समाज को दिशा देने में प्रेरणादाई रहे जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है कोटपुतली राजस्थान से पधारे महाराज ने कहा कि आर्य समाज भारत ही नहीं दुनिया को दिशा देने में अपनी सार्थक पहल कर रहा है वेदों के ज्ञान से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है वही भजनों उपदेश क पंडित रामनिवास शर्मा ने बताया ऋषि के बताए मार्ग पर चलकर ही अंधविश्वास दूर किया जा सकता है अंधविश्वास आडंबर के जाल में मानव जाति फसी हुई है इसलिए महर्षि दयानंद के बताएं मार्ग पर चलकर हम देश दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं।
इस अवसर पर मोहित शास्त्री डॉक्टर मुकेश हिमांशु चौहान अरुण आर्य अभिषेक आर्य महेंद्र सिंह चौहान वीरेंद्र सिंह चौहान समलेश आर्य कविता आर्य केसरी आर्य लक्ष्मी आर्य दो विजयपाल आर्य राहुल आर्य बृजेश आर्य विवेक आर्य राजकुमार आर्य ब्रह्मपाल आर्य अमित आर्य सलेख चंद आर्य सतीश आर्य ओमप्रकाश आर्य सुभाष आर्य हेम सिंह आर्य अजमोद कुमार मोदी आर्य महिपाल आर्य ओमप्रकाश प्रधान आर्य आदि अनेक लोग उपस्थित थे।