केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाये जाने को लेकर लगातार कर रही कामः- नीरू देवी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित ऐपण प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया है। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश मंत्री नीरू देवी पहुची। उन्होने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि मसूरी में ऐपण कार्यशाला आयोजित होने के लिये मसूरी महिला मोर्चा काफी सहराहनीय है जिसके माध्यम से कई महिलाओं और छात्रों को प्रदेश की कला के माध्यम से अपने आप को सशक्त और स्वाबलंबी बनाने में काफी मदद मिलेगी। वही सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मानिर्भर बनाने को लेकर बड़ी-बड़ी योजनाएं चला रही है जिसका प्रचार प्रसार भाजपा के कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुचाने के लिये काम कर रहे है जिससे महिलाओं को योजनाओं को लाभ मिल सके।उन्होंने कहा की भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार द्वारा महिलाओं को पुरुषों की बराबरी का हिस्सा देने के लिए लगातार काम कर रही है वहीं को हर क्षेत्र में आरक्षण के माध्यम से मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं राजनीति के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान है ।उन्होंने सभी महिलाओं से आगे आकर देश हित में काम करने का आग्रह किया ।उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सल्ट चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीतने जा रही है सल्ट की जनता जानती है कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार सल्ट विधानसभा का विकास कर सकती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी भी ताकत लगा ले परंतु उनको कोई फायदा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी प्रकार का मतभेद नहीं करती है और सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है कार्यकर्ताओं के बलबूते पर देश के साथ कई प्रदेशों में अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई है दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे उन्होंने कहा कि भाजपा जिस दिन े चुनाव जीतती है उसी दिन से अगले चुनाव की तैयारी में लग जाती है ऐसे 2022 में जनता के सहयोग से उत्तराखंड मं पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी लोग कोबिड के नियमों का पालन कर मास्क ज़रूर पहने 2 गज की दूरी रखें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, कमला थपलियाल, प्रोमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, लीला कंडारी, गुडडी देवी, अनिता धनाई, चंद्रकला सयाना, रेखा रावत, नीलू गुप्ता, नीतू मलिक, अर्चना गुप्ता, माया सक्सेना, संध्या भट्ट सहित कई महिला मौजूद थे।