कटारपुर गांव में भी शुरू हुआ वैक्सीनेशन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
अंकुर गोयल
कटारपुर मे भी शुरू हुआ आज से वेक्सीनेशन।।
पूर्व ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने बताया की काफ़ी अधिकारीयों से व स्वास्थ्य विभाग से काफ़ी मशक्कत के बाद आज दिनांक16,4,2021 मे ग्राम पंचायत कटार पुर मे कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई आज शुक्रवार का दिन था और लोगों का रोजा भी था फिर भी लोगों ने वैक्सीन लगाने के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
करीबन 94 महिला व पुरुषों ने वेक्सीन लगवाई..अभी गांव में काफी संख्या में व्यक्ति महिलाएं रह गई हैं जो व्यक्ति रह गए हैं उन व्यक्तियों को कल फिर से वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा।
वैसे तो प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह स्वयं इस कोरोना महामारी से स्वयं भी बचें और लोगों को भी जागरूक करें अगर बहुत ही अति आवश्यक हो तो वह घर से बाहर जाए अन्यथा ना निकले मौके पर उपस्थित। पूजा गुप्ता, ए एन एम प्रियंका डबराल, एम एल एच पी अल्पना चौहान, पूनम कुमारी, आशा ममता देवी, आशा पिंकी, आशा सुमन, व आशा मौजूद रही।।