एसएसपी अजय सिंह ने किया मoउoनिo ज्योति कन्याल को किया सम्मानित
एसएसपी अजय सिंह ने किया मoउoनिo ज्योति कन्याल को किया सम्मानित
अपराधियो में ज्योति कन्याल का खौफ
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
राहुल वर्मा
देहरादून।देश में अलग -अलग क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले व्यक्ति को एक पहचान के तौर पर जाना जाता है। लेकिन सरकार में अधिकारी अपनी कलम और अधिकारों की ताकत से भी जाना जाता है। पुलिस सेवा में अधिकारी बहुत बनते हैं, मगर जनता के बीच पहचान बहुत ही कम बना पाते हैं। आज हम ऐसी ही एक महिला पुलिसकर्मी मoउoनिo ज्योति कन्याल की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी लेडी सिंघम के नाम से पहचान ही नहीं बनाई बल्कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती के लिए मिशाल भी बन गई हैं। थाना पटेल नगर की मoउoनिo ज्योति कन्याल को एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित किया। कोतवाली पटेलनगर पर पंजीकृत मुoअoसo 517/ 24 धारा 70(2) बीएनएस व धारा 5(जी)/6 पॉक्सो अधिo से संबंधित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर 05 नफर अभियुकगणो की गिरफ्तारी कराने में आपके द्वारा सरहानिये योगदान प्राप्त किया गया। जिसमे एसएसपी अजय सिंह ने ज्योति कन्याल को सम्मानित करते हुए कहा की आपके द्वारा किए गए उक्त कार्य की मैं प्रशंसा करता हूं तथा अपेक्षा करता हूं की भविष्य में भी आप इस इस प्रकार अपने कर्तव्य का निर्वाहन करती रहेंगी। एसएसपी ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी सभी वर्गो के पुलिसकर्मियों की है। 2030 तक महिला सशक्तीकरण को लेकर चल रहे अभियान को सार्थक बनाने के लिए आगे बढ़कर काम करना होगा। महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले सामाजिक कुरीतियां को तटस्थ होकर नियंत्रण करना होगा। मौके पर दायित्व के प्रति बेहतर काम करने वाली महिला पुलिस कर्मी मoउoनिo ज्योति कन्याल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।