कृष्णा नगर स्थित रामलीला मैदान में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया
कृष्णा नगर स्थित रामलीला मैदान में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
हरिद्वार।कृष्णा नगर स्थित रामलीला मैदान में दस दिन तक गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गणेश चतुर्थी पर गणपति मूर्ति स्थापना के बाद मंगलवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व सोमवार को कृष्णा नगर कॉलोनी निवासियों ने महा आरती और माता के जागरण में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार सभी के सहयोग से कॉलोनी में इस प्रकार गणपति की 11 फिट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई। सभी के सहयोग से दस दिनों तक रोजाना सुबह शाम विधिवत पूजन आरती की गई और बच्चों के नृत्य, डांडिया का भी आयोजन किया गया। वहीं कृष्णा नगर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान में रामलीला धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक रामलीला मंचन और दशहरा मनाया जाएगा। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, अंकुर राजपूत, कोमल, हर्षित, अश्विनी, अभ्यंक, टोनी, सोनू सैनी, गौरव बंगा, गिरीश नासवा, भुवन महेंद्रू, लव कुमार शर्मा, भानु पांडे, राजेश शर्मा, केशव तनेजा, संजय माटा आदि उपस्थित थे।