युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन ने रियाज़ हैदर को बनाया युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन का किया विस्तार
*सहारनपुर।* सहारनपुर में एक बैठक भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन के नेतृत्व में रखी गई। जिसमें भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने शिरकत करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया और लगातार संगठन को लेकर संघर्ष कर रहे संगठन के प्रति वफादारी रखने वाले सदस्यों को युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई ।
जिसमे रियाज हैदर को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इस दौरान रियाज हैदर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के पथ पर चलकर संगठन व किसानों की सेवा करने और हरदम किसानों मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की शपथ ली। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन ने कहा की किसानों के हितों के लिए करें अपना जीवन समर्पित, किसान बचेगा तो ही फसल बचेगी और अगर फसल ही नही बचेगी तो जीवन कैसे बचेगा।
उन्होंने कहा की सहारनपुर के थानों और विभागों में लगातार किसानों का आम जन का शोषण हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर जी का कहना है कि किसी के भी साथ अगर शोषण होता है तो उसका समाधान कराया जाए और अगर न्याय नहीं मिलता है तो आंदोलन किया जाए। भारतीय किसान यूनियन तोमर का एक-एक सिपाही सच्चाई के लिए खड़ा है- भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रियाज हैदर कहा ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने हमेशा हक की लड़ाई लड़ी है, उनके पथ पर ही हम चल कर हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस दौरान सेकड़ो किसानो ने सदस्यता ग्रहण की।