भाकियू तोमर का साथ छोड़ भारतीय किसान यूनियन भानू में जुड़े नुकूड व गंगोह के ब्लॉक अध्यक्ष सेकड़ो पदाधिकारियों सदस्यों ने भारतीय किसान यूनियन भानु का थामा हाथ
भाकियू तोमर का साथ छोड़ भारतीय किसान यूनियन भानू में जुड़े नुकूड व गंगोह के ब्लॉक अध्यक्ष
सेकड़ो पदाधिकारियों सदस्यों ने भारतीय किसान यूनियन भानु का थामा हाथ
सहारनपुर। बीती रात भारतीय किसान यूनियन भानु का एक कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन के नेतत्व मे गंगोह मे आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रमुख राष्ट्रीय संगठन मंत्री कामरान चन्देरू रहे।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष गंगोह जरीफ अहमद व ब्लॉक अध्यक्ष हाजी नसीम शाह ने अपनी सेकड़ो पदाधिकारियो, सदस्यों के साथ भारतीय किसान यूनियन तोमर का साथ छोड़कर भारतीय किसान यूनियन भानु का हाथ थाम लिया।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन व प्रमुख राष्ट्रीय संगठन मंत्री कामरान चन्देरू ने मुस्तफा चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष,
नोमान चौधरी को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष,
मुस्तक़ीम चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष गंगोह, हाजी नसीम को ब्लॉक अध्यक्ष नुकूड व जरीफ चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में किसानों मजदूरों ने भानु यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर भारतीय किसान यूनियन तोमर का साथ छोड़ दिया।
भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन ने कहा कि हम हमेसा किसानो कि लड़ाई लड़ते आये है और लड़ते रहेंगे किसानो का शोषण किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रमुख
राष्ट्रीय संगठन मंत्री कामरान चंद्रनू ने हर दम किसानो का साथ देने व किसानो कि लड़ाई को मजबूती प्रदान करने पर जोर देते हुवे सहारनपुर मे संगठन का विस्तार किया।
आपको बता दे इससे पूर्व मे भी भाकियू तोमर के सहारनपुर जिला अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल, युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन, प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक उत्तर प्रदेश, सहारनपुर युवा जिला अध्यक्ष पारित उपाध्याय, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक आदि ने तोमर गुट का साथ छोड़ा दिया था। अब गंगोह ब्लॉक अध्यक्ष व नुकूड ब्लॉक अध्यक्ष कि पूरी टीम का भाकियू तोमर का साथ छोड़ना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के लिए गंभीरता का विषय बन गया है।