त्यागी शारदा नगर स्थित सैंट मैरीज गर्ल्स स्कूल में बजाज गु्रप ऑफ इंस्टीटयूशन द्वारा आयोजित अपने स्वागत व सम्मान समारोह को सम्बोधित कर
भाजपा में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पा सकता है बड़ा पद: त्यागी
फोटो परिचय (2 एसआरई-6
सहारनपुर में शारदा नगर में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा महानगर
अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी
ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटा
कार्यकर्ता बड़े पद पर सम्मान पा सकता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत
त्यागी शारदा नगर स्थित सैंट मैरीज गर्ल्स स्कूल में बजाज गु्रप ऑफ
इंस्टीटयूशन द्वारा आयोजित अपने स्वागत व सम्मान समारोह को सम्बोधित कर
रहे थे। उन्होंने कहा कि वह बजाज गु्रप के हमेशा आभारी रहेंगे क्योंकि
उन्होंने हमेशा भाजपा का सहयोग किया है। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा
कि भाजपा की सरकारें देश व प्रदेश में लगातार विकास कार्य करा रही हैं
तथा इन सरकारों में आम आदमी स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। महापौर डा.
अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा जो जनकल्याणकारी नीतियां
लागू की गई हैं, उससे आम जनता राहत महसूस कर रही है। पूर्व महापौर संजीव
वालिया ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग सुखी है। इसलिए
भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। बजाज गु्रप की निदेशक अनु बजाज ने कहा
कि भारतीय जनता पार्टी ने 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए लागू करके
उन्हें सम्मान देने का काम किया है। इसी तरह महिला सुरक्षा में भी भाजपा
सबसे अग्रणी भूमिका निभा रही है। प्रधानाचार्य सुषमा बजाज ने कहा कि
भाजपा ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें राहत देने का
काम किया है और आज हमारी बेटियां भी स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं।
इससे पूर्व नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डा. अजय कुमार सिंह, पूर्व
महापौर संजीव वालिया व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने मां सरस्वती के
चित्र के सम्मुख दीप प्रज