भाजपा द्वारा शोक सभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा द्वारा शोक सभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
नजीबाबाद।लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद के डाक बंगले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन किया शोक सभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान महामहिम राज्यपाल स्व० कल्याण सिंह के दुखद निधन पर दुख प्रकट करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मिक शांति एवं शोक संतृप्त भाजपा परिवार को असीम दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कल्याण सिंह जी के विषय में विस्तार से चर्चा की वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि स्वच्छ शासन देना, नकल विहीन परीक्षा कराना एवं उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार करना तथा भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना श्री कल्याण सिंह जी की ही देन है कल्याण सिंह जी की कमी लगातार भाजपा परिवार में महसूस की जाती रहेगी सभी वक्ताओं ने कल्याण सिंह जी को उनके चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बिट्टू भटनागर द्वारा आयोजित इस शोक सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा संजीव गुर्जर, निवर्तमान जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा रितेश सेन, हिमांशु तायल, पंडित प्रफुल्ल वशिष्ठ, श्रीमती सुविधा भटनागर, महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीषा सैनी, अनिल सैनी, सोनू सूद, मुजाहिद मंसूरी सदस्य क्षेत्र पंचायत सभी ने अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की