भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
नजीबाबाद।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर परिसर में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद विश्वकर्मा ,अनुसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, जिला मंत्री गायत्री निराला, सदस्य जिला कार्यकारिणी युवा मोर्चा सुमित कुमार गुर्जर,युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री कृष्ण पाल सिंह द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर सभी नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों को अपनी बधाई और शुभकामना देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है भारत में एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा ही है जोकि सबको साथ लेकर अपने राजनीतिक सामाजिक कार्य करती है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर होने वाले विधानसभा चुनाव में तन मन धन से सहयोग करके भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार कर के अपने जिले की सभी आठों विधानसभा सीट पर जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया इस अवसर पर अरविंद विश्वकर्मा, दीपक कुमार, सुमित कुमार, आदि पदाधिकारियों का शॉल उढाकर, माला पहनाकर, पटका पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कृष्ण पाल सिंह मंडल महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा, मयंक चौहान शक्ति केंद्र प्रभारी,रणवीर सिंह निराला, अभय प्रताप सिहं,संदीप कुमार, अंशु गुज्जर, प्रशांत गुर्जर, प्रभात कुमार, यशवीर सिंह राजपूत, अरविंद कुमार संदीप कुमार बाबू राम सिंह गोपीचंद गंगाराम सिंह अभय प्रताप सिह,अक्षय कुमार, आयुष कुमार, गौरव भाटी, रविंद्र भाटी, अवनीश कुमार, आकाश कुमार, मोनू विशाल चौधरी, अरुण पाल,विकास पाल,अरविन्द पाल,महेन्द्र सिहं,आदि युवाओं ने गर्मजोशी से सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।