निष्पक्ष जांच कर के आरोपियों को पुलिस दंडित करे - महासंघ
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - अपर रोड पर स्थिति एक रेस्तरॉ पर ऑटो-विक्रम , ई रिक्शा , तांगा , रिक्शा यूनियन के पदधिकारियों ने संयुक्त बैठक का आयोजन किया जिसमे महासंघ के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक में एक संयुक्त बयान जारी कर के पुलिस से मांग की गई जो भी व्यक्ति पुलिस व यूनियन के पदधिकारियों पर साठ-गांठ का आरोप लगा रहा है उस की निष्पक्ष जांच की जाए जो भी दोषी पाया जाए उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष आदित्य झा व महामंत्री विशाल गोस्वामी ने कहा पुलिस की छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच करके आरोपियों को पुलिस दंडित करें।
ऑटो-विक्रम के प्रधान सुरेश राणा ने कहा पुलिस व यूनियन के पदाधिकारियों पर गलत आरोप लगाने वालों के खिलाफ जल्द ही कप्तान साहब को एक ज्ञापन दिया जाएगा
महासंघ से भट्ट ने कहा नगर निगम का जो निर्णय जीरो जोन में रिक्शा ऑटो के संचालन की प्रक्रिया बनाई है उसका स्वागत है लेकिन हमारा मुख्य नगर आयुक्त से आग्रह इसमे उन्ही यूनियन को संचालन की अनुमति दे जो वर्तमान समय मे कार्य कर रही हैं।
बैठक में महासंघ से राजेश भट्ट, आदेश पण्डित, इशरार अहमद, भीमगोडा से रामकुमार, मनसा देवी स्टैंड से प्रधान सुरेश राणा , चन्द्रपाल, ई रिक्शा से आदित्य झा, विशाल गोस्वामी, भीमगोडा से एंथनी, पैडल रिक्शा से विष्णु अरोड़ा, धर्मन्द्र कश्यप आदि लोग शामिल हुए