मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हवन व भंडारे का आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : 16 सितंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर शिवालिक नगर नगरपालिका अध्यक्ष के सान्निध्य में हवन तथा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की गई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को बीएचईएल के सेक्टर चार स्थित शिव मंदिर में शिवालिकनगर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ कर उनकी दीर्घायु के लिए हवन किया गया। हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह उपस्थित रहे। नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। तत्पश्चात वह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर कई अन्य पदों पर रहे। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन पार्टी की सेवा में बीता है और वह प्रत्येक युवा के हृदय में वास करते हैं। सभी बुजुर्गों,माता व बहनों का आशीर्वाद उनको मिल रहा है। उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हम सब उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं।
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पूरे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हवन पूजन,फल आदि वितरण के कार्य किए जा रहे हैं। निश्चित रूप से यह संकेत बताता है कि आने वाले 2022 के चुनाव में 2017 से अधिक मतों व सीटों से पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का अपार स्नेह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिल रहा है उसके बलबूते भारतीय जनता पार्टी की विजय तय है। इस अवसर पर पंडित मंत्री प्रसाद व आशीष उनियाल द्वारा हवन पूजन करवाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव रौतेला ,युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा,उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर,व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई,मंडल मंत्री पुरुषोत्तम भारती,कोषाध्यक्ष देव विख्यात भाटी,चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल,अजय अरोड़ा, पंडित अरुण शर्मा,अमित भट्ट,मनोज शुक्ला,पवन शर्मा,अशोक शर्मा,सौरभ सक्सेना आदि उपस्थित रहे।