प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शिवालिक नगर मंडल ने लगवाया वैक्सीनेशन कैंप
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा सामुदायिक केंद्र फेस 1 में वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर से लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाकर लगभग 200 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया।
शिवालिक नगर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की तैयारी पहले से ही कर ली थी। भाजपा ने 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है। इसे सेवा और समर्पणअभियान का नाम दिया गया है। यह अभियान 7 अक्तूबर को खत्म होगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस दौरान रिकॉर्ड 1.5 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। मोदी 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले सात साल से प्रधानमंत्री हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जाएंगे।
वैक्सीनेशन कैंप में मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, पवनदीप, मंडल मंत्री मंजू नौटियाल, नेत्रपाल सोशल प्रभारी गौरव पुंडीर, आईटी प्रभारी संदीप राठी, मीडिया प्रभारी गगन उपाध्याय, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक ,सभासद हरिओम चौहान भाजपा कार्यकर्ता रवि चौधरी, विशाल,राजेश बालियान, पवन आदि उपस्थित रहे।