भाजपा ने पेंटागन मॉल में किया मोदी मेले का आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा मोदी मेले का आयोजन पेंटागन मॉल में किया गया। जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी,वोकल फार लोकल के स्टॉल,सांस्कृतिक कार्यक्रम,काव्य पाठ व आर्ट एवं क्राफ्ट की प्रतियोगिताएं कराई गई।
सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में सोमवार को आयोजित मोदी मेले के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उत्तराखंड के अंदर मोदी मेले का आयोजन किया गया है। कई जगह ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ-साथ ही स्वच्छता अभियान भी पूरे उत्तराखंड में चलाया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन हित में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत मोदी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मोदी मेले का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ना है। लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का किस तरह लाभ मिल सके इसकी जानकारी देना है।
कार्यक्रम संयोजक व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे आदर्श के रूप में पूरे देश के अंदर कार्य कर रहे हैं। हम लोग उनसे प्रेरणा लेकर उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान, वैक्सीनेशन कैंप, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम पूरे क्षेत्र के अंदर चला रहे हैं जो कि पूरे 1 माह तक चलाए जाएंगे। आज मोदी मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मोदी द्वारा किए गए कार्यों की एक विशाल प्रदर्शनी लगाई गई है जिससे कि क्षेत्रवासियों को योजनाओं की जानकारी हो सके और वे इनका लाभ उठा सकें। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य पाठ, आर्ट एवं क्राफ्ट के कंपटीशन आदि कार्यक्रम मोदी मेले के अंतर्गत किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा वैभव सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश के अंदर मोदी मेला कार्यक्रम कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर बड़े हर्षोल्लास के साथ मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ जनता उठा रही है। मोदी मेले जैसे कार्यक्रमों से निश्चित ही लोगों को योजनाओं की जानकारी होगी और वह इनका लाभ उठा पाएंगे।
प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हरजीत सिंह ने कार्यक्रम में सभी का आभार प्रकट कर सभी हरिद्वार जिला वासियों से मोदी मेले में आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसे देखकर वास्तव में प्रेरणा मिलेगी और देश में मोदी किस प्रकार से काम कर रहे हैं इसकी जानकारी के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल पाएगा।
कार्यक्रम का संचालन सचिन राणा व रविकांत गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, विधायक आदेश चौहान, प्रदेश महामंत्री रंजन बरगली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, राजवेंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन, कार्यालय प्रभारी संजीव चौधरी, प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जरसभासद रीना तोमर , बबीता चौधरी , पंकज चौहान ,सुमन देवी , अजय मलिक मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत ,मंत्री सोनिया अरोड़ा, धर्मेंद्र बिश्नोई, संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा ,अवनीश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी,मनोज शुक्ला, राजेश बालियान ,भाजयुमो अध्यक्ष गौरव रौतेला,महामंत्री अंशुल शर्मा , उपाध्यक्ष निशान्त ,गौरव गुर्जर ,मंत्री पुरुषोत्तम भारती , अंकुश मलिक , अशोक शर्मा ,अजय अरोड़ा, साहिब वालिया, पंडित अरुण शर्मा,विशाल सिंह,रितिक,विशाल पाल,सुभाष चौधरी,पवन शर्मा, अनिल राणा,विकास कुमार ,रितेश गॉड सहित अनेक कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।