नगर पालिका अध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों को बांटी प्रोत्साहन राशि
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने निकाय के पर्यावरण मित्रों को 5 माह के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त प्रदान की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में 14 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर कार्यालय परिसर में अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा निकाय के पर्यावरण मित्रों को रुपए 2000/- प्रति माह की दर से 5 माह के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त प्रदान की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे राज्य में चलाई जा रही हैं जिनका लाभ निचले क्रम के लोगों को मिल रहा है। इस योजना से भी हमारे पर्यावरण मित्रों को लाभ मिलेगा और वह अधिक समर्पण के साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करेंगे,साथ-साथ इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।
इस दौरान नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा,नगर पालिका कर्मचारी प्रथम चौहान,रितिक,इस्तकार आदि उपस्थित रहे।