श्रमिकों के विरुद्ध तानाशाही रवैया अपना रही सरकार : अमन कुमार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
फुरकान अंसारी
हरिद्वार : आज शिवालिक नगर में सिडकुल की सत्यम ऑटो कंपनी द्वारा निष्कासित कर्मचारियों की बहाली की मांगों को लेकर युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरुण बालियान के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अमन कुमार ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और उत्तराखंड राज्य मे भाजपा की सरकार लगातार किसानों श्रमिकों और आम जनता का उत्पीड़न कर रही है 4 साल से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन आंदोलन कर रहे सत्यम ऑटोमोबाइल के कर्मचारियों की कोई भी मांगे नहीं मानी गई है और उन पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों व उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों पर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज को दबाने का असफल प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम सभी कांग्रेस जन श्रमिक भाइयों के साथ हैं उनके लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी संघर्ष किया जाएगा उनको उनका अधिकार दिलाया जाएगा जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और 2022 के विधानसभा चुनाव में रानीपुर विधानसभा से विधायक आदेश चौहान और प्रदेश के जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और 2022 के विधानसभा चुनाव में रानीपुर विधानसभा से विधायक आदेश चौहान और प्रदेश की भाजपा सरकार का जाना तय है कांग्रेस सत्ता में आएगी तो सभी वर्गों का अधिकार सुरक्षित रहेंगे और उनके अधिकार दिलाए जाएंगे।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरुण बालियान प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस अमन कुमार राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस उत्तराखंड, राजू सिंह महामंत्री गढ़वाल मंडल रिजवान खान प्रदेश संयुक्त सचिव सतवीर चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री आकाश भाटी महानगर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, आशीष भारद्वाज, प्रीतम सिंह बर्मन युवा नेता, राजू सिंह महामंत्री / प्रवक्ता सोशल मीडिया गढ़वाल मंडल उत्तराखंड अंकित चौधरी सत्यम ऑटो के निष्कासित कर्मचारी नेता महिपाल रावत एवं अन्य कर्मचारी आदि के साथ अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे l