भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर धर्मेंद्र विश्नोई का हुआ स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई को सदस्य बनाए जाने पर शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया।
नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र बिश्नोई पार्टी के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता हैं और वह लगातार समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि क्षेत्र के सभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान सभासद सिंह पाल सैनी,भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला,युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा,उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर व निशांत,अजय अरोड़ा, साहिब सिंह वालिया,पंडित अरूण शर्मा,सुरेश मोहन अंथवाल,विकास बाली,महेन्द्र चौपाल,मघनेश मिश्रा, भूपेंद्र बिष्ट,रोहित चौहान आदि उपस्थित रहे।