रानीपुर विधानसभा के सभी 201 बूथों पर चलाया गया घर-घर भाजपा हर घर भाजपा कार्यक्रम
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम घर घर भाजपा हर घर भाजपा के अंतर्गत रानीपुर विधायक के निर्देश पर विधानसभा के तीनों मंडलों में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
भाजपा के घर-घर भाजपा हर घर भाजपा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के निर्देशानुसार रानीपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों के सभी 201 बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। शिवालिक नगर मंडल के मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर ने बताया कि शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल के सभी बूथों के बूथ अध्यक्षों के साथ घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की गई। कार्यकर्ताओं ने घरों की छतों पर भाजपा का झंडा लगाया व क्षेत्रवासियों को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं सहित भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। क्षेत्रवासियों को भाजपा के स्टीकर और बुकलेट भी बांटी गई। क्षेत्रवासियों ने बहुत उत्साह के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।