मुंडाखेड़ा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई नेहरू जयंती
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर :- लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव में आज कांग्रेस पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई। इस मौके पर पूर्व विधायक रामजस ने कहा कि पहले भारत में दूसरे देशों से अनाज आता था।पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल में लोगों को आत्मनिर्भर बनाया और उनके कथक प्रयासों से भारत में इतना अन्न पैदा होने लगा कि दूसरे देशों को भी हम अन्न सप्लाई करने लगे हैं भारत अब आत्मनिर्भर बन गया।उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार पूर्णता फेल हो गई है इस डबल इंजन की सरकार ने सब कुछ बेच दिया है जो कांग्रेस के द्वारा धरोहर बनाई गई थी उनको बेचने का काम कर रही है इस सरकार ने रेलवे बेच दी हवाई जहाज के अड्डे बेच दिए और ना जाने इस सरकार ने अपने चाहते उद्योगपतियों को क्या-क्या सामान भेज दिया।यह सरकार केवल राजनीति की जहरीली खेती करती है। पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह ने भी बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती इस लिए मनाई जाती है कि उनके प्रयासों से भारत आत्मनिर्भर बना है।इस सभा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती में शामिल हुए। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के मौके पर लोगों को सम्मानित भी किया गया।