भैरव सेना स० ने सहारनपुर के हनुमान मंदिर में मनाई लाला लाजपत राय की जयंती
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
दीपक चौहान
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश जिला सहारनपुर मे भैरव सेना के द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुशल संगठनकर्ता अद्बितीय लेखक एवं विचारक भारतीय स्वाधीनता संग्राम के ओजस्वी स्व. पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि हनुमान मंदिर मे मनाई गई। भैरव सेना स० संरक्षक रामदास महाराज के द्बारा युवाओ को लाला लाजपत राय की जीवनी के बारे में बताया गया और नवयुवक पीढ़ी को देश के प्रति धर्म के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया कि देश ओर धर्म से बढ़कर कुछ नहीं है जैसे हमारे शहीद पूर्वजों ने देश के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराने के लिए उस लड़ाई में देश के लिए बलिदान हुए इसलिए नवयुवक पीढी को उनके त्याग बलिदानो को याद रखते हुए देश के शुत्रो ओर गद्दारो से देश व धर्म की रक्षा करनी है।
जिसमे भैरव सेना संरक्षक रामदास महाराज जूना अखाड़े से जय हिंद गिरी भैरव सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान ,राष्ट्रीय सलाहकार महाराज निपुण भारद्वाज,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उदित भारद्वाज राष्ट्रीय महासचिव सोनू राज उपाध्याय ,शोभित, शिवा पंडित नितिन पंत ,सनी भगत तथा अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।