सरिता शर्मा बनी महिला कांग्रेस सेवादल की महानगर अध्यक्ष
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
हरीश वलेजा
हरिद्वार : कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर उत्तर जोन के प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह व उत्तराखंड प्रभारी रेखा कश्यप की संस्तुति पर सरिता शर्मा को महानगर अध्यक्ष हरिद्वार महिला कांग्रेस सेवादल के पद पर नियुक्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति करते हुए सेवादल अध्यक्ष ने अपेक्षा जताई कि वह अपने कार्यों द्वारा संगठन को अपने क्षेत्र में मजबूत बनाएंगी व पार्टी को घर-घर तक ले जाने का कार्य करेंगी,जिससे लोगों के मन में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़े और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ सकें।
हरिद्वार का ऋषिकुल निवासी सरिता शर्मा ने आभार जताते हुए कहा कि मैं इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करती हूं और विश्वास दिलाती हूं कि मैं उनके भरोसे से बढ़कर इस कार्य क्षेत्र में योगदान दूंगी। कांग्रेस को जन जन तक लेकर जाऊंगी और अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व को बढ़ाने का काम करते हुए पार्टी के हित में जो भी संभव हो वह सभी कार्य करूंगी।