महिला को घर में अकेली पाकर गांव के ही व्यक्ति ने किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ उसी गांव के रहने वाले युवक ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया है।महिला ने खानपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि पांच दिसंबर को उसका पति और परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए थे। वह घर में अकेली थी। इस बीच रात के समय मौका पाकर गांव का एक व्यक्ति नौशाद उसके घर में घुस आया। आरोपी नौशाद ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म करने के बाद किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी और दीवार फांद कर फरार हो गया। महिला ने परिजनों के घर वापस लौटने पर उसने आपबीती सुनाई। परिजन आज पीड़िता के साथ खानपुर थाने पहुंचे और आरोपी नौशाद के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ तहरीर मिल गई है।आरोपी नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।