नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
खानपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के गांव प्रलाहदपुर निवासी इस्लाम पुत्र सराजू के खिलाफ उसकी एक रिश्तेदार ने 7 जनवरी 2022 को थाना खानपुर में तहरीर दी थी।तहरीर में लिखा है कि उसकी नाबालिग भतीजी के साथ इस्लाम ने नाजायज गलत संबंध बनाए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इस्लाम के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी इस्लाम इस मामले में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए खानपुर थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल द्वारा एक टीम का गठन किया गया गठित टीम में उप निरीक्षक लक्ष्मण जोशी उप निरीक्षक राजकुमार और कॉन्स्टेबल राजीव शामिल थे गठित टीम द्वारा आरोपी के संबंधित ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें टीम ने आज दिनांक 8 जनवरी 2022 को इस्लाम पुत्र सराजू निवासी प्रहलादपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि वादिनी की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की गई है। उसकी नाबालिग भतीजी के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा नाजायज गलत संबंध बनाए गए हैं जिसके आधार पर थाना खानपुर में पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त इस्लाम पुत्र सराजू निवासी प्रहलादपुर हरिद्वार को आज दिनांक 08/01/22 को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।