भाजपा जिला मंत्री के रूप में कड़ी मेहनत कर फिर विजय दिलवाएंगे मदन जी को - मनीष गुप्ता
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - चुनावी समर में हर राजनीतिक दल आम जनता को लुभाने में लगा हुआ है। डोर टू डोर कैंपेन हो इस पार्टी से उस पार्टी में जाने का क्रम हो या लोकलुभावन घोषणाएं और केवल मैं ही सबसे अच्छा प्रत्याशी साबित करने की होड़ लगी हुई है। क्यों ना हो ? यह चुनावी कुंभ 5 साल में एक बार आता है इसी क्रम में हर पार्टी अपने वरिष्ठ, युवा और पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपकर उनको चुनाव कमान संभालने हेतु पार्टी पदाधिकारी भी बनाने का सिलसिला जारी है हरिद्वार विधानसभा के मुख्य कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रमुख समाजसेवी व भाजपा नेता मनीष गुप्ता को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया। मनीष गुप्ता द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों की चर्चा करते हुए विकास तिवारी ने कहा भाजपा नेता मनीष गुप्ता को पार्टी द्वारा जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी देने से पार्टी और मजबूत होगी और उनके नेतृत्व में उनकी कर्मठ टीम द्वारा किए गए कार्य से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पांचवी बार भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे ऐसी आशा व्यक्त करते हुए भाजपा द्वारा जिला मंत्री के पद पर नियुक्ति हेतु उनको शुभकामनाएं देता हूं। नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री मनीष गुप्ता ने कहा पार्टी द्वारा दिया गया यह पद केवल पद ही नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसको मैं पूरी मेहनत से निभाऊंगा भाजपा जिला मंत्री के रूप में कड़ी मेहनत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पांचवी बार भी विजय दिलाकर फिर विधानसभा में भेजेंगे और भाजपा ही सरकार बनाएगी और मदन कौशिक फिर मंत्री बनेंगे। इस अवसर पर संजय त्रिवाल, सुभाष जैसल, विशाल सेठी, मनोज राणा, कांता रानी, रेखा राणा, प्रवीण शर्मा, सन्नी भार्गव, गिरीश डांडरियाल, मनीष सैनी, रजनीश शर्मा, नितिन गुप्ता, विनीत अग्रवाल, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।