झगड़ा कर रहे 6 व्यक्तियों का खानपुर पुलिस ने शांति भंग में किया चालान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
खानपुर/लक्सर : खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरी व दललावाला मे आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे 6 व्यक्तियों के खिलाफ खानपुर पुलिस ने शांति भंग करने में कार्रवाई करते हुए धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज उप जिलाधिकारी लक्सर के समक्ष पेश किया जाएगा।
आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरी में आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे ब्रजपाल पुत्र बलराम,अर्जुन सिंह पुत्र सतपाल और भोला पुत्र इच्छा राम निवासी गण चंद्रपुरी थाना खानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वही ओमवीर पुत्र जबर सिंह ,राहुल पुत्र मदन सिंह और अनिल पुत्र धरम वीर निवासी गण दल्ला वाला थाना खानपुर को भी गिरफ्तार किया। खानपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले छह व्यक्तियों के खिलाफ धारा 151 CrPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है जिन्हें आज उप जिलाधिकारी लक्सर के समक्ष पेश किया जाएगा।