शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी यतिश्वरानंद के लिए मांगे वोट
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
हरिद्वार ग्रामीण : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी स्वामी यतिश्वरानंद महाराज के एक कार्यक्रम हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव दुर्गा में पहुंच कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फूलों की वर्षा कर व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा 35 से प्रत्याशी स्वामी यतिश्वरानंद जी महाराज पर विश्वास जताकर चुनाव मैदान में उतारा है।उनके समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने आज स्टार प्रचारक के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक कार्यक्रम (विशाल जनसभा) जो हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव दुर्गा गढ़ में आयोजित किया गया में आमंत्रित किया।जहां पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक झलक पाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता का जनसैलाब देखने को मिला। भाजपा के कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्र की जनता ने शिवराज सिंह चौहान का फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान ने भी जनता का उत्साह देखते हुए व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनका आभार जताया। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले 70 सालों से कांग्रेस पार्टी वंशवाद को बढ़ावा दे रही है।कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक केकड़े के समान है एक दूसरे की टांग खींचने पर लगी है। उन्होंने राहुल गांधी और केजरीवाल को राहु केतु की उपाधि दी है।उन्होने कहा यह जहां भी जाएंगे वहां का बेड़ा गर्क करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद के पक्ष में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार को पांचवा धाम के रूप में स्थापित करना चाहती हैं।
इस कार्यक्रम में हरिद्वार ग्रामीण प्रत्याशी स्वामी यतिश्वरानंद जी महाराज, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा योगेश चौहान,जिलाध्यक्ष जगपाल चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता जोगिंदर सिंह मावी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।