महर्षि कश्यप जी की मूर्ति जयपुर से चलकर पहुंचे हरिद्वार, जल्द होगा मंदिर निर्माण
विकास कश्यप
हरिद्वार__उत्तराखंड में आज सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जी के मंदिर निर्माण के चलते महर्षि कश्यप जी की मूर्ति जयपुर से चलकर हरिद्वार पहुंची। जिसका महर्षि कश्यप घाट पर 5 अप्रैल महर्षि कश्यप जन्म उत्सव पर्व पर स्थापना होनी ह
साथियों जो कश्यप समाज परिवार से दूर दूर से लोग आते हैं जब हर की पैड़ी और अन्य घाट पर कहीं भीड़ मिलती है और उस भीड़ के दौरान पता नहीं कितने श्रद्धालु महर्षि कश्यप घाट पर स्नान करते हैं उनको कपड़े बदलने से लेकर रहने की सुविधा भी दी जाती और जितने भी कश्यप परिवार समाज से आते हैं जो उनके मन में श्रद्धा और भावना देखने और सुनने को मिलती है वह मंदिर भी अब बनके तैयार हो जाएगा जो ज्ञान और पूजा अर्चना के लिए सभी श्रद्धालुओं के बीच महर्षि कश्यप जी की भी पूजा अर्चना का भाव मन में रहता है अब कश्यप परिवार की तरफ से महर्षि कश्यप घाट के मंदिर का निर्माण भी जल्द होने वाला है और इसी बीच बुध सिंह कश्यप जी ने बताया कि कश्यप समाज आश्रम से लेकर कश्यप महर्षि घाट में जितने भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना और स्नान के लिए महर्षि कश्यप आश्रम पर पहुंचते हैं उन सभी का हम स्वागत करते हैं और उन सब के परिवार को सकुशल अपने आश्रम परिवार में रहने की व्यवस्था करवाते हैं और महर्षि कश्यप घाट पर उनकी पूजा-अर्चना के लिए महर्षि कश्यप जी की मूर्ति का आयोजन किया और जल्दी ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा
जिसमे कश्यप समाज आश्रम के संस्थापक व वरिष्ठ संरक्षक श्री उशेन्द्र कश्यप जी व श्री पाल सिंह कश्यप जी अध्यक्ष श्री बुद्ध सिंह कश्यप जी ,तथा चरण सिंह कश्यप, शिवकुमार कश्यप सुनील कुमार कश्यप,देवराज कश्यप, मान सिंह कश्यप ,स्वराज कश्यप ,राजबीर कश्यप, बिशन पाल कश्यप आदि कश्यप समाज के सम्मानित गण मौजूद रहे।